दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: March 25, 2026 / 11:47 am IST
Published Date: March 25, 2026 11:47 am IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) दक्षिण दिल्ली के छतरपुर इलाके में बुधवार सुबह एक गोदाम में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गोदाम में कपड़े और अत्यधिक ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैली लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह करीब 6:35 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में