बिहार:पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन की 6 बोगियां जलकर खाक

Ads

बिहार:पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन की 6 बोगियां जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - January 10, 2018 / 03:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

बिहार के पटना-मोकामा मेमू पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से पैसेंजर ट्रेन की 6 बोगियां जलकर खाक हो गई. पैसेंजर ट्रेन शंटिंग लाइन में खड़ी थी. इसी दौरान ट्रेन के बीच वाली बोगी में आग लग गई. देखते ही देखते आग 6 बोगियों में फैल गई.

ये भी पढ़ें- जेल में लालू यादव को चहेतों ने पहुंचाया चूड़ा, गुड़ और गर्म कपड़ा

आग बोगियां जलकर खाक हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लेकिन इस घटना ने रेल प्रशासन में जमकर हड़कंप मचा हुआ है.

   


 

शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने की वजह माना जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और मोकामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली. ट्रेन का इंजन भी जल जाने के कारण बोगियों को अलग किया जाना संभव नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें- एंटी करप्शन ब्यूरो ने मारा छापा तो पैसे फेंक बाथरूम भागा पटवारी

रात दो बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था. देर रात तीन बजे दमकल की गाड़ियां मंगवाईं गईं. जिला प्रशासन और एनटीपीसी की दमकल की गाड़ियां आईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. कड़ाके की ठंड और कोहरा होने के कारण बचाव कार्य शुरू होने में विलंब हुआ. 

 

 

वेब डेस्क, IBC24