दिल्ली में कपड़ा बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

दिल्ली में कपड़ा बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

दिल्ली में कपड़ा बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग
Modified Date: August 12, 2024 / 10:05 am IST
Published Date: August 12, 2024 10:05 am IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) बाह्य दिल्ली के बादली औद्योगिक क्षेत्र में जींस बनाने वाली एक फैक्टरी में सोमवार की सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के संबंध में सुबह सात बजे फोन से सूचना मिली जिसके बाद आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि तीन मंजिला इमारत के भूतल पर आग लगी थी।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बचाव अभियान जारी है।

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में