दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग

दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग

दिल्ली में आवासीय इमारत में लगी आग
Modified Date: April 17, 2024 / 07:13 pm IST
Published Date: April 17, 2024 7:13 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में बुधवार को एक तीन मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गयी। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इमारत में कुछ छात्राएं ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर रह रही थीं।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि अपराह्न दो बजे इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस ने कहा कि शायद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में