देशभर के स्वास्थ्य सुविधाओं में चार से दस मई तक ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन होगा

Ads

देशभर के स्वास्थ्य सुविधाओं में चार से दस मई तक 'अग्नि सुरक्षा सप्ताह' का आयोजन होगा

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 07:48 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) स्वास्थ्य मंत्रालय चार से दस मई तक देशभर की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन करेगा, जिसका उद्देश्य अग्नि जोखिमों की रोकथाम और उनसे निपटने की तैयारी को मजबूत करना तथा जागरूकता बढ़ाना है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में शनिवार को कहा गया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के सहयोग से आयोजित किए जा रहे सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव द्वारा यहां कर्तव्य भवन में किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह का एक प्रमुख आकर्षण स्वास्थ्य सचिव द्वारा ‘स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा’ पर संकल्प दिलाना होगा, जिसमें स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानदंडों और तैयारियों के उपायों का कड़ाई से पालन करने की प्रतिबद्धता दोहराई जाएगी।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन