जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी

  •  
  • Publish Date - December 13, 2020 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

जम्मू-कश्मीर, 13 दिसंबर(भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट के ऊंचे इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान रविवार को सुरक्षा बलों और संदिग्ध आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि सेना के जवानों की मदद से तीन संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुदूर छतापानी-दुगरन गांव में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि छिपे हुए आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में तलाशी टीमों पर गोलीबारी की।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए जवाबी कार्रवाई की।

भाषा शुभांशि नरेश

नरेश