शरीर में चार किलोग्राम से ज्यादा सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

शरीर में चार किलोग्राम से ज्यादा सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

शरीर में चार किलोग्राम से ज्यादा सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पांच गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: November 8, 2021 6:52 pm IST

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) दिल्ली सीमा शुल्क (निरोधक) अधिकारियों ने चार किलोग्राम सोना छिपाकर ले जा रहे पांच व्यक्तियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मणिपुर के इम्फाल से दो अलग-अलग उड़ान से यहां पहुंचने पर आरोपियों को पकड़ा गया। दिल्ली सीमा शुल्क (निरोधक) ने ट्वीट किया, “गोपनीय सूचना के आधार पर, पांच नवंबर 2021 को इम्फाल से आ रहे पांच यात्रियों को दिल्ली सीमा शुल्क (निरोधक) ने आईजीआई दिल्ली पर रोका। उनके शरीर के मलद्वार से 4307 ग्राम सोना पेस्ट के रूप में बरामद किया गया जिसका मूल्य 2.06 करोड़ रुपये है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी बीस साल की उम्र के आसपास हैं।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में