खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली पांच उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन

Ads

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली पांच उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन

  •  
  • Publish Date - January 15, 2024 / 10:57 AM IST,
    Updated On - January 15, 2024 / 10:57 AM IST

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली पांच उड़ानों के मार्ग में सोमवार सुबह खराब मौसम के कारण परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि देर रात एक बजे से तड़के पांच बजे के बीच चार उड़ानों को मार्ग परिवर्तित कर जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया।

रविवार को 10 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया था और कुछ को रद्द किया गया था। कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण हवाई अड्डे पर विमान संचालन काफी प्रभावित हुआ है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी