उच्चतम न्यायालय में पांच न्यायाधीश नियुक्त: विधि मंत्रालय

Ads

उच्चतम न्यायालय में पांच न्यायाधीश नियुक्त: विधि मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 08:27 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 08:27 AM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) उच्चतम न्यायालय में पांच नए न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शीर्ष अदालत में नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली शामिल हैं।

विधि मंत्रालय ने सोमवार सुबह इस संबंध में अधिसूचनाएं जारी कीं।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि