Sultanpur Father Assault Daughter : रोती रही 6 साल की मासूम, पिता ने की हैवानियत की सारी हदें पार! वायरल वीडियो देख कांप उठेंगे आप

Ads

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। वीडियो में एक व्यक्ति अपनी 6 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर मारपीट करता और उसे नाले में धकेलने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 08:52 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 08:52 AM IST

sultanpur Father Assault Daughter / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।
  • स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाया, मामले की जांच जारी।

सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय व्यक्ति अपने ही 6 साल की बेटी को बुरी तरह पीटता और उसे नाले के गंदे पानी में धक्का देने  की कोशिश कर रहा है , जबकि बच्ची रोते हुए बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रही थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

30 मई को शेयर हुआ वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना 30 मई को तब सामने आई जब ‘विवेक नगर सुल्तानपुर’ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में यह खौफनाक वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में साफ दिख रहा था कि आरोपी ने अपनी बेटी पर शारीरिक हमला किया और उसे सड़क किनारे नाले में फेंक दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर बच्ची को बचाया। इतना ही नहीं, फुटेज में आरोपी हिंसक रूप से अपने घर के दरवाजे को हिलाकर उसे तोड़ने की कोशिश करता भी दिखाई दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इस वीडियो को मुख्य सबूत मानते हुए पुलिस ने योगेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान निराला नगर निवासी मोनू उर्फ योगेंद्र सिंह के रूप में हुई। रविवार को एसआई विनोद कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल रूपेश यादव और दीपेश हरदेनिया की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :