गुजरात के आणंद में राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

गुजरात के आणंद में राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

गुजरात के आणंद में राजमार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
Modified Date: September 30, 2026 / 11:12 am IST
Published Date: September 30, 2026 11:12 am IST

आणंद (गुजरात), 30 सितंबर (भाषा) गुजरात के आणंद जिले में बुधवार सुबह अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक जी.जी. जसानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा तब हुआ जब एक निजी बस एक्सप्रेसवे पर ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी।

जसानी ने कहा, ‘‘इस टक्कर में पांच यात्रियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि बस में 30 से 40 यात्री सवार थे।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में