हरियाणा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

Ads

हरियाणा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 5, 2021 / 12:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

चंडीगढ़, पांच नवंबर (भाषा) हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद के निकट एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शाहाबाद पुलिस थाने के प्रभारी प्रेम सिंह ने टेलीफोन पर बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को हुई। इस हादसे में मारे गए लोग नजदीकी इलाकों के ही रहने वाले थे।

भाषा रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र