अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले

Ads

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 11, 2021 / 09:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

ईटानगर, 11 नवंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55,202 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बताया कि संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 280 है। राज्य में अभी 47 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बुधवार को दो और मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 54,875 हो गई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.41 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अभी तक 11.90 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 717 नमूनों की जांच कल यानी बुधवार को की गई और राज्य में संक्रमण दर 0.69 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 13,46,219 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना