हरियाणा के सोनीपत में ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, आठ लोग घायल हुए

हरियाणा के सोनीपत में ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, आठ लोग घायल हुए

हरियाणा के सोनीपत में ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, आठ लोग घायल हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 2, 2020 6:45 pm IST

चंडीगढ़, दो नवंबर (भाषा) हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

यह दुर्घटना शाम चार बजे के करीब हुई जब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के 14 लोग वाहन से राजस्थान से लौट रहे थे।

खरखौदा थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने फोन पर बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य ने सोनीपत के खरखौदा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घायलों में से चार को रोहतक के पीजीआई में भेजा गया है।

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज


लेखक के बारे में