जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे शुरू, यात्रियों को मिलेगा दस रुपये में नाश्ता

Ads

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे शुरू, यात्रियों को मिलेगा दस रुपये में नाश्ता

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 07:28 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 07:28 PM IST

जयपुर, 29 मार्च (भाषा) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने रविवार को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया, जिसमें यात्रियों को 10 रुपये में नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे।

यह कैफे टर्मिनल-2 के प्री-चेक-इन प्रस्थान क्षेत्र शुरू हुआ है। नायडू ने डिजिटल माध्यम से कैफे का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नायडू ने कहा, ‘‘उड़ान यात्री कैफे पहल हवाई यात्रा को अधिक सुलभ, किफायती और आम नागरिक के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। किफायती दामों पर पानी, पेय पदार्थ, नाश्ता और मिठाइयों जैसी जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाकर यह पहल यात्रियों की बुनियादी जरूरत को पूरा करेगी।’’

जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि यह पहल यात्रियों के लिए हवाई अड्डा सेवाओं को और अधिक सुलभ और किफायती बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

भाषा बाकोलिया गोला

गोला