Mandla Crime News : 5 दिनों से चल रही थी तलाश, फिर नर्मदा किनारे इस हाल में मिले युवक-युवती, मंजर देख पुलिस भी रह गई हैरान

Ads

Narmada River किनारे कुंभ स्थल के पास झाड़ियों में युवक और युवती के शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mandla Crime News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • Mandla के कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक-युवती के शव मिले
  • युवक का शव पेड़ से लटका मिला, युवती का शव पास में क्षत-विक्षत हालत में मिला
  • दोनों 24 मार्च से लापता थे

मंडला: Mandla Crime News  मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक अपहृत लड़की और लापता लड़के के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नर्मदा नदी के किनारे झाड़ीनुमा इलाके में दोनों के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है।

Crime News MP 24 मार्च से अचानक हो गए थे लापता

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों बीते 24 मार्च से अचानक लापता हो गए थे। इस संबंध में महाराजपुर थाने में युवक की गुमशुदगी और युवती के अपहरण का मामला पहले से ही दर्ज था। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन उनका सुराग नर्मदा किनारे लगे इन शवों से मिला। एक तरफ युवती का शव क्षत-विक्षत हालत में जमीन पर पड़ा मिला, जबकि उससे महज कुछ ही दूरी पर युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि यह मौत करीब 5-6 दिन पुरानी हो सकती है।

जाँच में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही एसपी रजत सकलेचा और एसडीओपी पियूष मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों और समय का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल दोनों शवों को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है  ।

इन्हे भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

Mandla जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में।

दोनों कब से लापता थे?

24 मार्च से दोनों के लापता होने की जानकारी थी।

शव किस हालत में मिले?

युवक का शव पेड़ से लटका मिला, युवती का शव पास में क्षत-विक्षत हालत में मिला।