काबुल, 29 मार्च (एपी) अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तानी सेना पर रविवार सुबह आरोप लगाया कि पूर्वी अफगान शहर के बाहरी इलाके में उसने गोलाबारी की।
इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर से शुरू हुए झड़पों का ताजा मामला है।
फरवरी के अंत में शुरू हुआ यह संघर्ष अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच कई दशकों में सबसे भीषण लड़ाई है।
पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान ने ऐसे उग्रवादियों को पनाह दी है, जो पाकिस्तान पर हमले करते हैं।
अफगानिस्तान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि रविवार दोपहर कुनार प्रांत के असदाबाद शहर के बाहरी इलाकों में ग्रामीण क्षेत्रों और लोगों के घरों पर हमला करने के लिए ‘‘मोर्टार एवं अन्य भारी हथियारों’’ का इस्तेमाल किया गया।
एपी यासिर संतोष
संतोष