Bilaspur Night Flight Launch : अब रात में भी उड़ेंगे विमान! न्यायधानी में सीएम साय ने नाइट ऑपरेशन्स का किया लोकार्पण ,खुद पहली फ्लाइट से हुए रवाना

Ads

Bilasa Devi Kevat Airport से रात्रिकालीन उड़ान सेवा शुरू होने के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ी मजबूती मिली है। पहली उड़ान में Vishnu Deo Sai स्वयं Raipur रवाना हुए।

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 11:46 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 12:01 AM IST

Bilaspur Night Flight Launch / Image Source : SOCIAL MEDIA

HIGHLIGHTS
  • Bilaspur के Bilasa Devi Kevat Airport से नाइट फ्लाइट सेवा शुरू
  • Vishnu Deo Sai ने लोकार्पण किया
  • एयरपोर्ट को 3C IFR श्रेणी में अपग्रेड किया गया

रायपुर : Bilaspur Night Flight Launch बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से आज रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। विधायक धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री जी के साथ रात्रिकालीन उड़ान में रायपुर गए।

उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट को 3सी वीएफआर से उन्नत कर 3सी आईएफआर श्रेणी में विकसित करने का कार्य लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया। इस उन्नयन के बाद डीजीसीए के द्वारा 6 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट को 3सी आईएफआर श्रेणी में रात्रिकालीन संचालन की अनुमति प्रदान की गई, जिससे अब यहां रात में भी उड़ानों का संचालन संभव हो सका है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने से अब निर्धारित उड़ानों के साथ-साथ आपातकालीन एवं मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी, जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी। बेहतर हवाई संपर्क से व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। Cm Vishnu Deo Sai उन्होंने नागरिकों से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना की।

समारोह को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, संभाग आयुक्तसुनील जैन, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनीश सिंह, एयरपोर्ट के डायरेक्टर एन वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हे भी पढ़ें:-

नाइट फ्लाइट सेवा कहाँ शुरू हुई?

Bilasa Devi Kevat Airport से।

एयरपोर्ट को किस श्रेणी में अपग्रेड किया गया?

3C VFR से 3C IFR श्रेणी में।

इससे क्या लाभ होगा?

रात में नियमित, मेडिकल और इमरजेंसी फ्लाइट्स संचालित हो सकेंगी।