असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, एक और व्यक्ति की मौत

Ads

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, एक और व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - September 6, 2021 / 10:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

गुवाहाटी, छह सितंबर (भाषा) ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में कमी आने से सोमवार को असम में बाढ़ की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। हालांकि, इस बीच मोरीगांव जिले में एक और व्यक्ति की बाढ़ से जुड़ी एक घटना में मौत हो गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक दिन में मोरीगांव जिले में बाढ़ के पानी में एक बच्चा बह गया जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक बारपेटा, चिरांग, दारंग, धेमाजी, गोलपाड़ा, गोलाघाट, कामरूप ग्रामीण, कामरूप महानगर सहित कुल 12 जिलों के 43 हजार लोग गत कुछ हफ्तो से हो रही बारिश की वजह से संकट का सामना कर रहे हैं।

एएसडीएमए ने बताया कि गोलाघाट जिले में बाढ़ का सबसे अधिक प्रकोप है जहां पर 29,857 लोगों का आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके अलावा मोरीगांव में 10,536 लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य के चार जिलो में सरकार द्वारा बनाए गए 14 राहत शिविरों में 718 लोगों ने शरण ली हैं।

भाषा धीरज उमा

उमा