ओडिशा में भारी बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। एनडीआरएफ और राज्य प्रशासन समेत बचाव दल बाढ़ राहत और बचाव अभियान में लगे हुए हैं। ओडिशा सरकार ने ढेंकानालए जाजपुरए केंद्रपाड़ा और बालेश्वर जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है क्योंकि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। यह नदी राजघाट पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के राउरकेला और सुंदरगढ़ के निचले इलाकों मे बाढ़ का पानी घुस गया है।