श्रीनगर, आठ जुलाई (भाषा) बारामूला जिला विकास परिषद (डीडीसी) की पूर्व अध्यक्ष सफीना बेग बुधवार को सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गईं।
सफीना बेग पूर्व उप मुख्यमंत्री और पीडीपी के सह-संस्थापक मुजफ्फर हुसैन बेग की पत्नी हैं।
वह नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जो पार्टी उपाध्यक्ष भी हैं, की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।
सफीना ने 2024 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बारामूला की वागूरा-क्रीरी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाईं।
उन्होंने डीडीसी बारामूला की अध्यक्ष के तौर पर काम किया और बाद में जम्मू-कश्मीर हज समिति की प्रमुख भी रहीं।
इससे पहले वह पीडीपी और सज्जाद लोन की अगुवाई वाली पीपल्स कॉन्फ्रेंस से जुड़ी हुई थीं।
भाषा वैभव मनीषा
मनीषा
मनीषा