बीजद के पूर्व सांसद आर के जेना ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल होने की संभावना

Ads

बीजद के पूर्व सांसद आर के जेना ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल होने की संभावना

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 10:29 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 10:29 PM IST

बालासोर (ओडिशा), 10 मार्च (भाषा) ओडिशा में होने वाले राज्यसभा चुनावों से पहले, विपक्षी बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रवींद्र कुमार जेना ने मंगलवार को क्षेत्रीय दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उनके सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जेना के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह राज्यसभा चुनावों (16 मार्च, 2026) से एक-दो दिन पहले सत्तारूढ़ दल में शामिल हो सकते हैं।

बीजद के टिकट पर 2014 में बालासोर से लोकसभा के लिये निर्वाचित हुये जेना ने पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक को लिखे पत्र में कहा, ‘‘कुछ व्यक्तिगत कारणों और वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनज़र मैंने पार्टी से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है। मेरा इस्तीफा तत्काल स्वीकार किया जा सकता है।’’

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप