तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्मल अस्पताल में भर्ती

Ads

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्मल अस्पताल में भर्ती

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 01:11 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 01:11 PM IST

चेन्नई, 30 जून (भाषा) तमिलनाडु के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की पत्नी और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन की मां दयालु अम्मल को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मंगलवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दयालु अम्मल की आयु 90 साल से अधिक है। वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं और गोपालपुरम स्थित अपने आवास पर निरंतर चिकित्सीय देखरेख में थीं। तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और वर्तमान में वह चिकित्सकों की एक विशेषज्ञ टीम की निगरानी में हैं।

सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

दयालु अम्मल का स्वास्थ्य बिगड़ने संबंधी सूचना मिलते ही स्टालिन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचे।

इसके साथ ही, विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन और परिवार के कई अन्य सदस्यों ने भी अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप