महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

Ads

महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 01:11 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 01:11 PM IST

नोएडा, 30 जून (भाषा) थाना सेक्टर 39 क्षेत्र मे स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली 46 वर्षीय महिला ने कथित रूप से 18वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी में रहने वाली पारुल अग्रवाल (46) पत्नी पल्लव अग्रवाल ने मंगलवार को अपनी सोसाइटी की 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कराया जा रहा है और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं. वैभव

वैभव