नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। राहुल, प्रियंका समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने निधन पर गहरा दुख जताया है।
Read More News: बलौदा बाजार में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का स्वागत, सर्व समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में की शिरकत
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- “मैं कैप्टन सतीश शर्मा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और संवेदना.. हम उन्हें मिस करेंगे।”
Read More News: सीधी बस हादसे में मृतक महिला की बेटी ने लौटाया 7 लाख का चेक, सीएम शिवराज से की नौकरी की
I’m very sad to hear of the demise of Captain Satish Sharma.
My love and condolences to his family & friends.
We will miss him. pic.twitter.com/Ja3FgCoCwp
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 18, 2021
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा- कप्तान, दिल से उदार, दोस्ती में दृढ़ और अंत तक वफादार थे। मैं उनकी कमी बहुत महसूस करूंगी।’ कैप्टन की आत्मा को ई्श्वर शांति प्रदान करे।
R.I.P. Captain, generous of heart, steadfast in friendship and loyal to the end. A life well lived. I will miss you deeply. pic.twitter.com/rGp2H86kdc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 18, 2021
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी शर्मा के निधन पर दुख जताया।
Read More News: बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ के दो जिले कोरोना मुक्त, 5 जिलों में बुधवार को नहीं मिले 1 भी मरीज