असम में हेरोइन के साथ चार लोग गिरफ्तार

Ads

असम में हेरोइन के साथ चार लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 24, 2025 / 11:44 AM IST,
    Updated On - October 24, 2025 / 11:44 AM IST

गुवाहाटी, 24 अक्टूबर (भाषा) मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि असम के श्रीभूमि जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो किलो से अधिक मात्रा में हेरोइन बरामद की है।

ये गिरफ्तारियां और मादक पदार्थ की बरामदगी बदरपुर रेलवे स्टेशन पर एक अभियान के दौरान हुई।

शर्मा ने बृहस्पतिवावार शाम को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘असम में मादक पदार्थों के लिए कोई जगह नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘विश्वसनीय जानकारी के आधार पर, बदरपुर रेल पुलिस ने बदरपुर रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2.15 किलो हेरोइन जब्त की गई।’

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन