दिल्ली के गोदाम में आग लगने से चार लोग झुलसे, बुझाने का काम जारी

Ads

दिल्ली के गोदाम में आग लगने से चार लोग झुलसे, बुझाने का काम जारी

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 02:02 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 02:02 PM IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर में रविवार को एक गोदाम में आग लगने से कम से कम चार लोग झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत और पहचान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर मिली, जिसके बाद 15 दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने का काम जारी है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल