विधानसभा के वर्तमान सत्र में शामिल होने वाले केरल के चार विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित

विधानसभा के वर्तमान सत्र में शामिल होने वाले केरल के चार विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित

विधानसभा के वर्तमान सत्र में शामिल होने वाले केरल के चार विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 18, 2021 8:32 am IST

तिरुवनंतपुरम, 18 जनवरी (भाषा) केरल विधानसभा के जारी सत्र में शामिल होने के बाद चार विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए।

विधानसभा के सूत्रों ने बताया कि नेयात्तिंकारा से माकपा विधायक के. अंसलन , कोल्लम से माकपा विधायक के. दसन, कोयीलांडी से माकपा विधायक मुकेश और पीरमेडू के भाकपा विधायक ई. एस. बिजिमोल संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दसन और अंसलन को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं मुकेश एवं बिजिमोल को उनके घरों में निगरानी में रखा गया है।

भाषा मानसी शाहिद प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में