मप्र में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

मप्र में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

मप्र में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत
Modified Date: April 11, 2023 / 04:39 pm IST
Published Date: April 11, 2023 2:59 pm IST

धार (मप्र), 11 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश के धार जिले में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित सड़क पर गिरे गेहूं को जमा कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सरदारपुर के थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने कहा कि हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। पीड़ित लोग इंदौर-अहमदाबाद रोड पर भेरू चौकी के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क पर गिरे गेहूं को इकठ्ठा कर रहे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों में से दो लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से राजगढ़ जा रहे थे तभी वाहन से गेहूं सड़क पर गिर गया।

अधिकारी ने कहा कि सड़क पर गेहूं गिरने के बाद पीड़ितों ने अपने दो रिश्तेदारों को गेहूं इकठ्ठा करने में मदद करने के लिए वहां बुला लिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुन्नालाल (47), लव कुश (28), नवदीप (29) और अर्जुन (26) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।

भाषा सं दिमो सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।