अंबाला में ट्रक पलट कर दो बाइक पर गिरा, चार लोगों की मौत

Ads

अंबाला में ट्रक पलट कर दो बाइक पर गिरा, चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 01:17 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 01:17 PM IST

अंबाला, 16 फरवरी (भाषा) हरियाणा के अंबाला में सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और दो मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गईं जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। आशंका है कि कोहरे के कारण ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया होगा जिससे ट्रक पलट गया।

पुलिस ने बताया कि घटना अंबाला से दो किलोमीटर पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुर स्थित टांगरी पुल के पास हुई, जिससे सड़क मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। ट्रक उठाने के बाद उसके नीचे दबे हुए दो शव मिले, जबकि दो अन्य शव वाहन के किनारे पड़े थे।

इस हादसे के कारण अंबाला में दिल्ली-अंबाला राजमार्ग खंड पर दूर तक यातायात बाधित हो गया। पुलिस यातायात को दूसरे रास्तों पर मोड़ने और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटी है।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा