छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में यात्री बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

Ads

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में यात्री बस को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 01:09 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 01:09 PM IST

बलौदाबाजार, छह मार्च (भाषा) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार—भाटापारा जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरचुरा गांव के पास यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि एक निजी यात्री बस आज रायपुर से बिलासपुर की ओर रवाना हुई थी। जब वह दरचुरा गांव के करीब थी तभी एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

भाषा संजीव मनीषा

मनीषा