कर्नाटक में कार-लॉरी की टक्कर में चार लोगों की मौत
कर्नाटक में कार-लॉरी की टक्कर में चार लोगों की मौत
कोदागु, 25 जुलाई (भाषा) कर्नाटक में मदिकेरी तालुक के देवराकोल्ली के पास शुक्रवार को एक कार और लॉरी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकार दी।
पुलिस ने बताया कि सभी मृतक कोदागु जिले के गोनिकोप्पल के निवासी हैं और दुर्घटना के समय कथित तौर पर दक्षिण कन्नड़ जिले के उल्लाल से कोडागु की ओर जा रहे थे।
उसने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
भाषा योगेश रंजन
रंजन

Facebook


