पंजाब में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Ads

पंजाब में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 07:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

होशियारपुर (पंजाब), 15 जुलाई (भाषा) चंडीगढ़ बाइपास के निकट एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार और ट्रक की टक्कर में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। दुर्घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात में शेरगढ़ गांव में हुई।

पुरहिरण चौकी के प्रभारी व सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल की मौत लुधियाना के अस्पताल में हुई।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी