कर्नाटक में निर्माणाधीन स्थल पर करंट लगने से चार मजदूरों की मौत

Ads

कर्नाटक में निर्माणाधीन स्थल पर करंट लगने से चार मजदूरों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 8, 2021 / 09:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

बेंगलुरु, आठ अप्रैल (भाषा) बेंगलुरू जिले के एनेकल तालुक में पंडाल लगाते समय करंट लगने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार को एनेकल तालुक में हुई, जहां एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की नींव रखे जाने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि दो लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों में तीन कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों से नाता रखते थे और एक झारखंड का निवासी था।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

भाषा निहारिका अविनाश

अविनाश