इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिले से चार उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिले से चार उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिले से चार उग्रवादी गिरफ्तार
Modified Date: February 11, 2025 / 09:28 am IST
Published Date: February 11, 2025 9:28 am IST

इंफाल, 11 फरवरी (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम और तेंगनौपाल जिलों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो उग्रवादियों को सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के रूपमहल टैंक इलाके से गिरफ्तार किया गया।

वे रूपमहल टैंक क्षेत्र में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे।

एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) और पीआरईपीएके के दो उग्रवादियों को रविवार को तेंगनौपाल जिले से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने रविवार को चुराचांदपुर जिले के कांवपुई इलाके से हथियारों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक कोल्ट 7.65 एमएम ऑटो पिस्तौल और 9 एमएम पिस्तौल (देशी), मैगजीन, 16 अलग प्रकार के गोला-बारूद और अन्य सामान जब्त किया गया।

भाषा शोभना प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में