आइजोल, तीन जनवरी (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के कम से कम चार नए मामले सामने आए हैं और इन मरीजों में सीमा सुरक्षा बल का एक जवान और एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 4,223 हो गई। यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी।
उन्होंने बताया कि नए मरीजों में दो ऐसे हैं जो हाल में पश्चिम बंगाल और असम से लौटे हैं।
अधिकारी ने कहा कि मिजोरम में 104 लोगों का इलाज चल रहा है और 4,111 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है।
भाषा स्नेहा नीरज
नीरज