तमिलनाडु में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

Ads

तमिलनाडु में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 22, 2021 / 04:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

कोयंबटूर, 22 मार्च (भाषा) तिरूपुर जिले में सोमवार तड़के एक मोटरसाइकिल की सड़क किनारे खड़ी लौरी से टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, तड़के करीब साढ़े तीन बजे ये लोग काम से लौट रहे थे और चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। हादसा एतेविरामपलायम में बायपास पर हुआ।

उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो ने अवंशी के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की जांच जारी है।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी