कठुआ में अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया
कठुआ में अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया
जम्मू, 10 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को सोमवार को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के एक दल ने पुलिस के साथ कठुआ में रावी नदी में बचाव अभियान चलाया और उन्हें सुरक्षित बचाया।
उन्होंने बताया कि चारों लोग मगहर इलाके में नदी में मछली पकड़ रहे थे, तभी अचानक आई बाढ़ में फंस गए।
रविवार को जिले भर में बाढ़ प्रभावित विभिन्न जल निकायों से 58 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
भाषा प्रशांत नरेश
नरेश

Facebook


