Year Ender 2024: रतन टाटा से लेकर जाकिर हुसैन तक इस साल आंखें नम कर गए ये दिग्गज, यहां देखें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल
Year Ender 2024: रतन टाटा से लेकर जाकिर हुसैन तक इस साल आंखें नम कर गए ये दिग्गज, यहां देखें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

Year Ender 2024। Image Credit: X Handle
नई दिल्ली। Year Ender 2024: साल का आखिरी माह यानी दिसंबर अब से कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और 2025 जल्द ही शुरू होने वाला है। वहीं इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा है। हर साल की तरह ये साल भी बहुत सी यादें छोड़कर जा रहा है। ये इंडस्ट्री के ऐसे सितारें थे जिनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। आज भी यह सितारे फैंस के दिलों में जिंदा हैं। तो चलिए इस साल के खत्म होने से पहले जानते हैं कि 2024 में कौन-कौन से सितारों ने दुनियो को अलविदा कहा।
Read More:Minor Commits Suicide : सात वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटका मिला शव
रतन टाटा- भारत के सबसे बड़े उद्योग घराने टाटा समूह को ऊंचाईयों तक पहुंचाने वाले रतन टाटा ने हाल ही में दुनिया को अलविदा कहा। 9 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। रतन टाटा न सिर्फ व्यापार जगत में बेहतरीन कार्य के लिए जाने जाते हैं, बल्कि समाज सेवा के लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए भी उनकी खूब चर्चा होती है।
Ratan Tata। Image Credit: Ratan N. Tata X Handle
डॉ.मनमोहन सिंह- भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक और आर्थिक सुधारों के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 दिसंबर को अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता ने 1990 के दशक में देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए नीतियां बनाकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।
Dr.Manmohan Singh | Image Credit: Dr. Manmohan Singh X Handle
सुहानी भटनागर - इस लिस्ट में पहला नाम आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी और ‘दंगल’ गर्ल सुहानी भटनागर का है। उनकी मौत की खबर ने सभी फैंस को शॉक्ड कर दिया था। महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
Suhani Bhatnagar। Image Credit: bhatnagarsuhani Instagram
अतुल परचुरे - जाने-माने हिंदी फिल्म एक्टर अतुल परचुरे का निधन 14 अक्टूबर 2024 को मुंबई में हुआ। वो ‘ऑल द बेस्ट’ से ‘खट्टा-मीठा तक’कई बेहतरीन फिल्मों में अहम भूमिका में दिखें। अतुल को लोग उनके कमाल के फनी किरदार और बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए हमेशा याद रखेंगे।
Atul Parchure। Image Credit: atulparchure Instagram
ऋतुराज सिंह - टेलीविजन और फिल्म जगत के एक्टर ऋतुराज ने इस साल दुनिया को छोड़ा। 59 साल की उम्र में 19 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
Rituraj Singh। Image Credit: riturajksingh Instagram
शारदा सिन्हा - बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का भी लंबे समय से कैंसर की बिमारी के चलते निधन हो गया था। शारदा 5 नवंबर को दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली थी।
Sharda Sinha।Image Credit: shardasinha_official Instagram
जाकिर हुसैन - इस लिस्ट में देश के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का भी नाम शामिल है। उनका 16 दिसम्बर 2024 को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। हृदय संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
Zakir Hussain । Image Credit: zakirhq9 Instagram
पंकज उधास - मशहूर दिग्गज गायक पंकज उधास ने इस साल की 26 फरवरी को 72 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होनें कई बॉलीवुड फिल्मों मे गजल व गीत गाए है। अधिकतर लोग उन्हे ‘दयावान’ फिल्म के ‘आज फिर तुम पे’ से ‘नाम’ फिल्म के ‘चिट्ठी आई है’ जैसे अनेकों बॉलीवुड गानों की वजह से जानते है।
Pankaj Udhas। Image Credit: pankajkudhas Instagram
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: From Ratan Tat to Zakir Hussain, these legends made eyes moist this year, see here who all are included in the list
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm