एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर

Ads

एनसीआर में गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर

  •  
  • Publish Date - January 27, 2021 / 07:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

नोएडा, 27 जनवरी (भाषा) गाजियाबाद बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में सबसे प्रदूषित शहर रहा और इसके बाद नोएडा और फरीदाबाद का स्थान रहा।

सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार बुधवार को गाजियाबाद का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 367, नोएडा का 344, फरीदाबाद का 321 और दिल्ली का 317 रहा। वहीं एक्यूआई बागपत में 302, बुलंदशहर में 348, हापुड़ में 122, गुरुग्राम में 310, आगरा में 338, बल्लभगढ़ में 276, भिवानी में 154, मेरठ में 360 रहा।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

सीपीसीबी का कहना है कि वायु गुणवत्ता अधिक समय तक ‘अत्यंत खराब’ रहने से श्वसन संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं।

भाषा सं स्नेहा

स्नेहा