दुर्गा पूजा देखने गई 3 लड़कियों से दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा देखने गई 3 लड़कियों से दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार
गोवालपाडा। असम के गोवालपाडा जिले में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से उनके जान-पहचान के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पढ़ें- अभिनंदन को जानें दें, हिंदुस्तान रात 9 बजे करने वाला है अटैक.. पाकिस्तानी सांसद का वीडियो वायरल
गोवालपाडा के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि 22 अक्टूबर को तीनों आरोपी लड़कियों को दुर्गा प्रतिमाएं दिखाने के बहाने बाहर ले गए थे और उन्होंने रात को रोंगजुली हाईस्कूल के खेल मैदान में उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें- ज्वेलर्स शॉप में चोरों का धावा, 13 लाख रुपए के सोने…
सरमा ने कहा, ‘‘हमें कल एक शिकायत मिली और हमने रोंगजुली थाने में भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को जबकि तीसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया।
पढ़ें- CM भूपेश बघेल करेंगे मरवाही में चुनावी सभाओं को संब…
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जांच से पता चला कि आरोपी तीनों नाबालिग लड़कियों को जानते थे। वे लड़कियों को दुर्गा पूजा दिखाने के लिए उनके घरों से लेकर आये थे।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दावे की भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड किया था।

Facebook


