गोवा सरकार ने सभी आधिकारिक विदेश यात्राओं पर लगाया प्रतिबंध

Ads

गोवा सरकार ने सभी आधिकारिक विदेश यात्राओं पर लगाया प्रतिबंध

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 12:43 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 12:43 AM IST

पणजी, 14 मई (भाषा) गोवा सरकार ने विदेशी मुद्रा के संरक्षण की आवश्यकता को देखते हुए सरकारी खजाने से वित्त पोषित होने वाली लोक सेवकों की सभी आधिकारिक विदेश यात्राओं पर बृहस्पतिवार को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया।

राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी एक ज्ञापन में कहा गया है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में की गई अपील के बाद लिया गया है।

अवर सचिव (वित्त राजस्व और नियंत्रण) नरेश गौड़ द्वारा जारी ज्ञापन में कहा गया है कि आधिकारिक विदेश यात्राओं के लिए पहले से दी गई मंजूरियां भी रद्द कर दी गई हैं।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत