Petrol Diesel Price Today 15 May 2026: पेट्रोल 98 और डीजल 91 रुपए लीटर, अब भारत में बढ़े ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 15 May 2026: पेट्रोल 98 और डीजल 91 रुपए लीटर, अब भारत में बढ़े ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 08:53 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 09:20 AM IST

Petrol Diesel Price Today 15 May 2026: पेट्रोल 98 और डीजल 91 रुपए लीटर, अब भारत में बढ़े ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट / Image: AI generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी
  • मिडिल-ईस्ट संकट का असर बाजार पर दिखने लगा
  • दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों ₹3 महंगे हुए

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 15 May 2026 ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब भारत पर भी असर डाल रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। इसी बीच सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है। (Petrol Diesel Price Today) दरअसल, आज पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये और डीजल भी तीन रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट आज से पूरे देश में लागू कर दिए गए हैं।

Petrol Diesel Price Today 15 May 2026 बता दें कि मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर होगी। इससे पहले यहां डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर बिक रहा था।

कल ही बढ़े थे सीएनजी के दाम

गौरतलब है कि मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत में कल ही 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। नए रेट के अनुसार अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत MMR में सीएनजी की कीमत 84 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि इससे पहले सीएनजी की कीमत 82 रुपए प्रति किलोग्राम थी। बता दें कि महानगर गैस ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और बाजार परिस्थितियों के चलते सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से गैस की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पश्चिम एशिया में अशांति से जुड़े करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण हुई है।

प्राकृतिक गैस मंत्री ने मंगलवार को कही थी ये बात

आपको बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा ​था कि देश में ईंधन और गैस की उपलब्धता को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है तथा सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत ने कभी रूस से LNG का आयात ही नहीं किया।

पीएम मोदी ने लोगों से की थी ये अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ‘स्वदेशी’ अपनाने और विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange) बचाने के लिए एक विशेष आह्वान किया था। उनके सुझावों में ईंधन की बचत करना भी शामिल है। पीएम ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, कारपूलिंग और ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। कंपनियों और कर्मचारियों को सलाह दी गई कि जहां संभव हो, घर से काम करें, ताकि सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और तेल की खपत कम हो सके। PM ने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल के लिए सोना (Gold) खरीदने और विदेशी यात्रा को टाल दें। भारत भारी मात्रा में सोना और तेल आयात करता है, जिसे कम करना देश की आर्थिक सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

भारत के अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

City Petrol-Diesel Price Today Petrol Price Hike 🟢 Diesel Price Hike 🟢
New Delhi Petrol-Diesel Price Today ₹97.77 🟢₹3.00 ₹90.67 🟢₹3.00
Kolkata Petrol-Diesel Price Today ₹108.74 🟢₹3.29 ₹95.13 🟢₹3.11
Mumbai Petrol-Diesel Price Today ₹106.64 🟢₹3.10 ₹93.14 🟢₹3.11
Chennai Petrol-Diesel Price Today ₹103.90 🟢₹3.10 ₹95.47 🟢₹3.08
Bengaluru Petrol-Diesel Price Today ₹106.17 🟢₹3.21 ₹94.10 🟢₹3.11
Noida Petrol-Diesel Price Today ₹98.04 🟢₹3.30 ₹91.31 🟢₹3.50
Gurugram Petrol-Diesel Price Today ₹98.29 🟢₹2.99
Bhubaneswar Petrol-Diesel Price Today ₹104.57 🟢₹3.60 ₹96.11 🟢₹3.56
Hyderabad Petrol-Diesel Price Today ₹110.89 🟢₹3.39 ₹98.96 🟢₹3.26
Thiruvananthapuram Petrol-Diesel Price Today ₹110.58 🟢₹3.20 ₹99.35 🟢₹3.09
Patna Petrol-Diesel Price Today ₹108.55 🟢₹3.01 ₹94.63 🟢₹2.85
Chandigarh Petrol-Diesel Price Today ₹97.27 🟢₹2.97 ₹85.25 🟢₹2.80
Jaipur Petrol-Diesel Price Today ₹107.97 🟢₹2.94 ₹93.23 🟢₹2.74
Lucknow Petrol-Diesel Price Today ₹97.55 🟢₹2.82 ₹90.82 🟢₹2.96

ये भी पढ़ें

पेट्रोल कितना महंगा हुआ?

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹3 बढ़कर ₹97.77 प्रति लीटर हो गई है।

डीजल का नया रेट क्या है?

दिल्ली में डीजल अब ₹90.67 प्रति लीटर बिक रहा है, जो पहले ₹87.67 था।

15 May 2026 में दाम बढ़ने की वजह क्या है?

ईरान-अमेरिका तनाव और मिडिल-ईस्ट संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे भारत में भी ईंधन महंगा हुआ है।

क्या CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है?

हां, मुंबई महानगर क्षेत्र में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी होकर ₹84/kg हो गई है।

पीएम मोदी ने Petrol Diesel Price Today 15 May 2026 को लेकर क्या अपील की?

पीएम मोदी ने लोगों से ईंधन बचाने, मेट्रो और कारपूलिंग अपनाने, इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने और गैरजरूरी विदेशी यात्राएं टालने की अपील की है।