DA Hike News Today: सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, मिलेगा इतने महीने का एरियर भी

Ads

DA Hike News Today: सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, मिलेगा इतने महीने का एरियर भी

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 07:49 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 11:10 AM IST

Government Employees Salary Increase. Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% किया गया
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत
  • मई माह की किस्त जल्द जारी होगी

चेन्नई: DA Hike News Today सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु सरकार ने यह तोहफा मुख्यमंत्री बनने के चंद दिनों में ही दे दिया। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस संशोधन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। यह वृद्धि एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

DA Hike News Today महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर सालाना 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार आवश्यक अतिरिक्त धनराशि आवंटित करेगी और सरकारी अधिकारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित करेगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विजय ने लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं तैयार करने और उन्हें लागू करने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय ने यह भी कहा कि महिलाओं को ‘कलैग्नार मगलीर उरिमाई थोगई’ योजना की मई माह की किस्त जल्द ही दी जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाते हैं। इसकी शुरुआत पूर्ववर्ती द्रविड मुनेत्र कषगम सरकार ने की थी और इसका नाम पार्टी के दिग्गज नेता एम. करुणानिधि के नाम पर रखा गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

महंगाई भत्ता कितना बढ़ा है?

महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% कर दिया गया है।

यह बढ़ोतरी कब से लागू होगी?

यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

किसे लाभ मिलेगा?

सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी सभी को लाभ मिलेगा।