जम्मू, 18 मार्च (भाषा) राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल राजन शरावत ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के मछेड़ी सेक्टर में तैनात सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
कठुआ जिले के बानी-मछेड़ी पर्वतीय क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में कई हमले और मुठभेड़ें हुई हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से डोडा, किश्तवाड़ और उधमपुर जिलों में घुसपैठ का मार्ग माना जाता है।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ), जम्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘जीओसी राइजिंग स्टार कोर ने बानी-मछेड़ी सेक्टर (कठुआ जिला) में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।’
सेना प्रमुख ने उनकी युद्ध तत्परता, उच्च मनोबल और हर परिस्थिति में अभियान की सफलता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।
घुसपैठ रोकने के लिए, सेना ने पिछले वर्ष अधिक ऊंचाई वाले बानी-मछेड़ी क्षेत्र में कई कंपनियों को तैनात किया था।
भाषा तान्या पवनेश
पवनेश