कोविड 19 के चलते सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरवाट, जानिए क्या है ताजा भाव

कोविड 19 के चलते सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरवाट, जानिए क्या है ताजा भाव

कोविड 19 के चलते सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरवाट, जानिए क्या है ताजा भाव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: March 31, 2020 11:57 am IST

नई दिल्ली: कोविड 19 के खिलाफ भारत सहित दुनिया के कई देशों में जंग जारी है। हालात से निपटने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉक डाउन कर दिया गया है। ऐसे में सराफा बाजार भी बंद है। लॉक डाउन के दौरान सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरवाट देखी गई है। सोमवार को भी भारतीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कमी आई है। सोमवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत में 377 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत में 1900 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

Read More: इंदौर में 7 दिनों तक पूरी तरह लॉकडाउन, मरीजों की संख्या पर नियंत्रण करने उठाया गया कदम

बताया जा रहा है कि शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव और दुनिया के कई देशों में लॉक डाउन होने के चलते वायदा बाजार में किमतों में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार को कीमतों में कमी के बाद सोने के दाम 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 43298 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

Read More: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जाना खेती किसानी और गांव का हाल, किसान से पूछा कोई दिक्कत तो नहीं

वहीं, बता चांदी की करें तो चांदी की कीमतों में 1900 रुपए की कटौती के बाद 39500 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। शेयर मार्केट के विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमत पर कोरोना वायरस का असर देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत पर दवाब रहा।

Read More: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, दिल्ली मरकज के धार्मिक आयोजन से आए 107 लोगों को करें क्वॉरेंटाइन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"