सोना तस्करी मामला: स्वप्ना सुरेश ने बेचैनी की शिकायत की, अस्पताल में भर्ती

सोना तस्करी मामला: स्वप्ना सुरेश ने बेचैनी की शिकायत की, अस्पताल में भर्ती

सोना तस्करी मामला: स्वप्ना सुरेश ने बेचैनी की शिकायत की, अस्पताल में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: September 8, 2020 10:02 am IST

त्रिशूर (केरल), आठ सितम्बर (भाषा) केरल सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने बेचैनी होने और सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे यहां स्थित एक मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जेल के प्राधिकारियों ने बताया कि यहां पास की वियूर जेल में बंद स्वप्ना सुरेश को सोमवार की शाम को त्रिशूर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘उसने बेचैनी होने की शिकायत की…जेल चिकित्सकों से मशविरा करने के बाद हमने उसे यहां मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। उसे पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया करायी गई है।’’

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) वाणिज्य दूतावास की पूर्व कर्मचारी स्वप्ना सुरेश उन चार आरोपियों में शामिल है जिनके खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उस राजनयिक सामान के जरिये 30 किलोग्राम सोना तस्करी के मामले में प्रकरण दर्ज किया है जो गत पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा था।

सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, कोच्चि द्वारा जब्त किये गए सोने की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है।

भाषा.. अमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में