जब्त शराब की खुलेआम बिक्री कर रहे थे थानेदार ,एसपी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Ads

जब्त शराब की खुलेआम बिक्री कर रहे थे थानेदार ,एसपी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 3, 2018 / 08:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज थाने में बेचीं जा रही शराब की शिकायत के बाद गोपालगंज के थानेदार को शराब बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात हो कि  गोपालगंज एसपी राशिद जमां ने बैकुंठपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो को शराब बेचने के आरोप में जहां रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया वहीं एक एएसआई सुधीर कुमार को भी हिरासत में लिया गया है। 

ये भी पढ़ें –अफसोस है की भाजपा वन मैन शो, टू मैन आर्मी बनकर रह गई- शत्रुघ्न सिन्हा

इन दोनों पुलिस वालों के बारे में बहुत दिनों से बार -बार ये शिकायत मिल रही थी कि ये थाने के अंदर बैठकर शराब बेचते है। जिसके बाद गोपालगंज एसपी ने उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया। और लगभग 40 लाख की शराब जब्त की। जानकरी के मुताबिक एसपी राशिद जमा को सूचना मिली थी कि बैकुंठपुर थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण महतो जब्त की गई शराब की डिलिवरी कर रहे हैं. इसी सूचना पर एसपी देर रात बैकुंठपुर थाना पहुंचे.

ये भी पढ़ें –एयरकंडीशनर से निकली गैस के चलते ,एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

यहां उन्होंने पहले थाना परिसर की तलाशी ली. इसके बाद थानाध्यक्ष के चेम्बर की जांच की. जांच में पाया कि थानाध्यक्ष खुद जब्त शराब की डिलिवरी करने की तैयारी कर रहे हैं. इसी के आधार पर एसपी ने  थानाध्यक्ष और एएसआई को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

वेब डेस्क IBC24