DA Arrears Latest Update: सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इस दिन से शुरू होगा बकाया DA एरियर का भुगतान, सीएम ने खुद दी जानकारी

Ads

सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इस दिन से शुरू होगा बकाया DA एरियर का भुगतान, Government Orders Payment of DA Arrears

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 06:01 PM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 06:03 PM IST

कोलकाताः Government Orders Payment of DA Arrears  चुनाव आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसी के साथ ही प्रदेश में अब आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने अपने प्रदेश के नागरिकों के लिए कई बड़े ऐलान किए। सरकार ने कर्मचारियों को भी तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों से किया गया वादा पूरा करते हुए ROPA 2009 के तहत महंगाई भत्ते (DA) के बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनर, शैक्षणिक संस्थानों के लाखों शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारी, साथ ही पंचायत, नगरपालिकाओं और अन्य स्थानीय निकायों जैसे अनुदानित संस्थानों के कर्मचारी और पेंशनर को इस फैसला का लाभा मिलेगा। उन्होंने बताया कि ROPA 2009 के DA का बकाया भुगतान मार्च 2026 से शुरू होगा। इसके लिए राज्य के वित्त विभाग की ओर से विस्तृत अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं, जिनमें भुगतान की प्रक्रिया और नियम तय किए गए हैं।

सरकार ने बढ़ाया इनका भी मानदेय

Government Orders Payment of DA Arrears मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों (अजान के लिए आवाज देने वाला) के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की है। इन्हें अब हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे। सीएम ममता ने रविवार दोपहर X पोस्ट में लिखा- पुजारी और मुअज्जिन समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार ने मानदेय योजना के तहत पुजारियों और मुअज्जिनों की सभी नई आवेदनों को भी मंजूरी दे दी है। ममता ने लिखा कि हम ऐसा माहौल बनाने पर गर्व करते हैं, जहां हर समुदाय और परम्परा को महत्व दिया जाता है और मजबूत किया जाता है। हमारा प्रयास है कि हमारी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत के संरक्षकों को उचित सम्मान और समर्थन मिले।

इन्हें भी पढ़ें:-