सरकार ने लोकसभा से जन विश्वास संशोधन विधेयक वापस लिया

Ads

सरकार ने लोकसभा से जन विश्वास संशोधन विधेयक वापस लिया

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 07:00 PM IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) सरकार ने मंगलवार को लोकसभा से एक विधेयक वापस ले लिया जिसमें विश्वास आधारित शासन को सशक्त बनाने के लिए कई् मामलों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और तर्कसंगत बनाने के मकसद से कुछ अधिनियमों में संशोधन करने का प्रावधान है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सदन की अनुमति के बाद प्रवर समिति की रिपोर्ट के अनुसार जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2025 वापस ले लिया।

अधिकारियों ने बाद में कहा कि लोकसभा की प्रवर समिति की सिफारिशों को शामिल करने के बाद विधेयक को फिर से पेश किया जाएगा।

किसी लंबित विधेयक को सदन की अनुमति के बाद वापस लिया जा सकता है, वहीं एक निरसन विधेयक लाकर किसी कानून को निरस्त किया जा सकता है।

भाषा हक हक वैभव

वैभव